रांची में JPSC-JSSC परीक्षा को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। छात्रों ने आज विधानसभा मार्च करने का ऐलान किया है। इसे देखते हुए रांची में पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
इसी बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को नजरबंद किए जाने की खबर सामने आई है। विधानसभा के आसपास बैरिकेडिंग और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। कई छात्र नेताओं पर भी प्रशासन की नजर है।
छात्र परीक्षा में कथित गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और अपनी अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार और छात्रों के बीच बातचीत हुई है, लेकिन कई मुद्दों पर अभी पूरी सहमति नहीं बन पाई है।

