लोहरदगा में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, युवक फुटबॉल मैच देखकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दोनों स्कूटी आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए तीन घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची के RIMS रेफर किया गया है।
पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है।

