धनबाद में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध कोयला कारोबार और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई की। बुधवार सुबह से ही ED की कई टीमों ने एक साथ कई कोयला कारोबारियों और उनके सहयोगियों के घर, कार्यालय और अन्य ठिकानों पर छापेमारी शुरू की।
छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने महत्वपूर्ण दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड, मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य डिजिटल उपकरणों की जांच की। कई संपत्तियों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेज भी अपने कब्जे में लिए गए हैं। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध कोयला कारोबार से अर्जित धन को कहां-कहां निवेश किया गया।
फिलहाल ED ने जब्त की गई नकदी या संपत्ति की आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की है। लेकिन लगभग 650 करोड़ की सम्पत्ति ओर 150 करोड़ कैश जब्त होने की संभावना है।

