धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद में शुक्रवार को अचानक जमीन धंसने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते एक दर्जन से ज्यादा घर जमीन में समा गए, जिनमें एक दो मंजिला मकान भी शामिल है। हादसे में करीब 12 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
जमीन धंसने से पहले इलाके में तेज कंपन और आवाज महसूस हुई। इसके बाद घरों में दरारें पड़ने लगीं और लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर भागने लगे। कुछ लोग घरों में फंस गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
घटना के बाद पुलिस, प्रशासन और बीसीसीएल की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव का काम शुरू किया। आसपास के लोगों को भी सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में कोयला खनन और ब्लास्टिंग के कारण जमीन कमजोर हुई है। वहीं बीसीसीएल की शुरुआती जांच में अवैध खनन के कारण जमीन की स्थिरता कमजोर होने की बात सामने आई है। हालांकि, घटना की पूरी वजह जांच के बाद ही साफ होगी।