झारखंड के खूंटी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने महिला थाना प्रभारी को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, एक मामले में नाम हटाने और कार्रवाई में राहत देने के बदले महिला थाना प्रभारी ने शिकायतकर्ता से लाखों रुपये की रिश्वत की मांग की थी। इसकी शिकायत एसीबी से की गई। शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया। गुरुवार को जैसे ही महिला थाना प्रभारी ने 50 हजार रुपये की पहली किस्त ली, पहले से मौजूद एसीबी की टीम ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी महिला थाना प्रभारी को पूछताछ के लिए रांची ले जाया गया। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

