जमशेदपुर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत अनमैप्ड और नाम में गड़बड़ी वाले मतदाताओं की सुनवाई आज 24 अगस्त से शुरू हो गई है। इसके लिए पूर्वी सिंहभूम के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में 44 अधिकारी लगाए गए हैं।
जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी समेत दूसरे क्षेत्रों के मतदाताओं की भी सुनवाई होगी। अधिकारियों के सामने मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। 85 साल से अधिक उम्र वाले मतदाताओं की सुनवाई उनके घर पर जाकर करने की व्यवस्था है।
प्रशासन ने सुनवाई के लिए अलग-अलग जगहों पर व्यवस्था की है, ताकि ज्यादा संख्या में आने वाले मतदाताओं को परेशानी न हो।

