जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2 में गुरुवार देर रात एक युवक पर चापड़ से हमला किए जाने की खबर सामने आई है। घायल युवक की पहचान कैफ खान के रूप में हुई है। उसे गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना बाबा फर्नीचर और फारूकी मस्जिद के पास हुई। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

