गोलमुरी थाना क्षेत्र में गुरुद्वारा के पास बेटे को ट्यूशन से लेने पहुंचे अविनाश कुमार के साथ दो अज्ञात युवकों ने कथित तौर पर मारपीट की। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने उनकी जेब से ₹26 हजार नकद, करीब ₹2.5 लाख की सोने की चेन और करीब ₹6 लाख का ब्रेसलेट छीन लिया। घटना शाम करीब 7:15 बजे की बताई गई है।
अविनाश ने गोलमुरी थाने में लिखित शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

