जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन परिसर से एक दुखद घटना सामने आई है। स्टेशन के बर्मामाइंस गेट के पास करीब 55 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। उसके पास मौजूद झोले से 5,850 रुपये नकद बरामद हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, बुधवार रात महिला स्टेशन के बर्मामाइंस गेट के पास मृत अवस्था में मिली थी। घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे कर्मचारियों ने इसकी जानकारी जीआरपी को दी।
गुरुवार सुबह जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इस मामले में रेल थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है।
जांच के दौरान महिला के पास मौजूद झोले की तलाशी ली गई। इसमें से 5,850 रुपये नकद मिले। स्थानीय लोगों के मुताबिक, महिला पिछले कई दिनों से रेलवे स्टेशन परिसर में घूमती दिखाई दे रही थी।
फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल पुलिस महिला की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

