जमशेदपुर: शहर के गोलमुरी इलाके में एक महिला ने साकची थाने में पदस्थापित पुलिस आरक्षी दुर्गाचरण तियू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
महिला के अनुसार, 19 सितंबर की रात करीब 12:30 बजे आरोपी पुलिसकर्मी उसके घर में घुसा और उसके साथ मारपीट की। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि अगले दिन सुबह दोबारा घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी की गई।
शिकायत में मोबाइल पर वीडियो भेजने और जान से मारने की धमकी देने का भी जिक्र किया गया है।
महिला ने 3 नवंबर को गोलमुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

