जमशेदपुर के टेल्को से बड़ी खबर सामने आई है। घड़ी पार्क के पास एक महिला और उसकी मां के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।
पीड़ित महिला ईशिका कुमारी ने टेल्को थाना में राजेंद्र पाठक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद युवक उसे अपने साथ रखने से इनकार कर रहा है।
महिला के मुताबिक, 3 सितंबर को साकची के शीतला मंदिर में दोनों की शादी हुई थी। मंगलवार को ईशिका अपनी मां के साथ पूजा का सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने दोनों को घड़ी पार्क के पास बुलाया और कथित तौर पर मारपीट की।
शिकायत के अनुसार, महिला की मां को कई थप्पड़ मारे गए और महिला का मोबाइल जमीन पर पटक दिया गया।
घटना के बाद आरोपी वहां से चला गया। टेल्को थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।

