जमशेदपुर के बर्मामाइंस-जुगसलाई मार्ग पर एक तेज रफ्तार 14-चक्का ट्रक ने जमकर हड़कंप मचा दिया।
जानकारी के मुताबिक, ट्रक FCI गोदाम की तरफ से निकलने के बाद अनियंत्रित हो गया और रास्ते में कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से रुकने के बजाय तेज रफ्तार में जुगसलाई की ओर बढ़ता रहा।
स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए बाइक से ट्रक का पीछा किया और वीर कुंवर सिंह चौक के पास ट्रक को रुकवाया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
फिलहाल हादसे में किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।

