जमशेदपुर: जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र में दीपावली की रात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-3 स्थित बहरा मैदान के
जानकारी के मुताबिक, रविवार देर रात कुछ युवक एक घर में पहुंचे और एक व्यक्ति की तलाश करने लगे। इस दौरान घर में मारपीट भी हुई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे।
आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने मस्जिद के पास फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में साकिब नूर और परवेज मलिक घायल हो गए। दोनों को तत्काल इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल यानी टीएमएच में भर्ती कराया गया।
घटना के बाद आजादनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटनास्थल से खोखे बरामद किए जाने की भी खबर है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। दीपावली की रात हुई इस गोलीबारी से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

