जमशेदपुर: शहर के डोबो इलाके में पांडे ढाबा के पास गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बाइक और सफेद कार के बीच जोरदार टक्कर में दो युवकों की जान चली गई।
मृतकों की पहचान 20 वर्षीय सुभाष कर्मकार, निवासी धतकीडीह मुखी बस्ती और 19 वर्षीय लाया मुखी, निवासी कपाली की झोपड़ी बस्ती के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से डोबो की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पांडे ढाबा के पास उनकी बाइक सामने से आ रही कार से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को PCR वाहन से MGM अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, इलाज के दौरान दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

