जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ओल्ड बाराद्वारी फुलबस्ती में गुरुवार देर रात फायरिंग से हड़कंप मच गया। सफेद स्कूटी पर सवार दो युवकों ने एक युवक को निशाना बनाकर करीब 4–5 राउंड गोली चलाई, जिसमें युवक के हाथ में दो गोलियां लगीं।
घायल युवक की पहचान मो. राजा के रूप में हुई है। घटना के बाद उसे तत्काल MGM अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए हैं।
बताया जा रहा है कि फायरिंग से कुछ घंटे पहले राजा का कुछ युवकों के साथ विवाद हुआ था। पुलिस इसी विवाद को घटना की संभावित वजह मानकर जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई इलाकों में छापेमारी शुरू की है।
पुलिस जांच जारी है और घटना में इस्तेमाल हथियार तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है।

