जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी में आबिद हुसैन पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान असमुलु और दशरथ शुक्ला के रूप में बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, घटना में करीब चार से पांच राउंड फायरिंग हुई थी और आबिद को बांह में दो गोलियां लगी थीं। उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। घटनास्थल से गोली के खोखे भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस का कहना है कि दशरथ शुक्ला द्वारा हथियार उपलब्ध कराने की बात पूछताछ में सामने आई है, जिसकी पुलिस आगे जांच कर रही है। फायरिंग में इस्तेमाल हथियार और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी जारी है।

