जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह में रविवार देर रात गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मारपीट और पथराव हुआ। घटना में जय कुमार यादव, सोनू यादव और कुंभ यादव घायल हुए हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, रास्ता देने को लेकर शुरू हुआ विवाद बाद में हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि इस दौरान धारदार हथियार से भी हमला किया गया। जय कुमार यादव का इलाज एमजीएम अस्पताल में, जबकि सोनू यादव और कुंभ यादव को टीएमएच में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद पुलिस ने इलाके में क्यूआरटी और अतिरिक्त बल तैनात किया तथा सुरक्षा के लिए फ्लैग मार्च कराया। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है।

