जमशेदपुर। बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू स्थित जेपी रोड पर ATM को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने मौके से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात एक व्यक्ति ने लोहे की रॉड से ATM मशीन को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को पकड़ लिया। मौके से लोहे की रॉड भी बरामद किए जाने की खबर है।
घटना के बाद ATM फ्रेंचाइजी को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मशीन को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
हालांकि, ATM से नकदी चोरी होने की पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। पुलिस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

