जमशेदपुर के साकची में शुक्रवार को छात्रों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। अपनी मांगों को लेकर बड़ी संख्या में छात्र साकची गोलचक्कर पर जुटे और जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के कारण कुछ देर के लिए इलाके में यातायात भी प्रभावित रहा। आंदोलन कारी छात्र हाथों में बेनर, पोस्टर लिए हुए थे, ओर धर्मेंद्र प्रधान का स्तीफा मांग रहे थे।
प्रदर्शन कर रहे छात्र आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 30 छात्रों को हिरासत में लेकर बस से थाने भेज दिया।
छात्रों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। वहीं पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया। कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हो गई और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

