जमशेदपुर: जुगसलाई स्थित श्री राजस्थान शिव मंदिर में आज से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होने जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलेगा।
कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान भागवताचार्य श्री विनय कांत त्रिपाठी जी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे।
आयोजन को लेकर मंदिर समिति की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सात दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण करने और धार्मिक आयोजन में शामिल होने की अपील की है।

