जमशेदपुर में दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए केंद्रीय दुर्गापूजा समिति की बैठकों का दौर जारी है। टेल्को, गोविंदपुर, बिरसानगर और सोनारी क्षेत्रों में पूजा समितियों के साथ बैठक कर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर चर्चा की गई। प्रशासन ने आवश्यक सहयोग का भरोसा दिया है।
पूजा पंडालों में CCTV कैमरे, अग्निशमन यंत्र, अलग प्रवेश और निकास द्वार रखने तथा वॉलिंटियर्स की सूची संबंधित थाने को उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है। पुलिस ने दुर्गापूजा के दौरान नशाखोरी और रैश ड्राइविंग पर निगरानी रखने की बात कही है।
इसके अलावा सुरक्षा के साथ-साथ ट्रैफिक, सफाई, रोशनी, मेडिकल सुविधा और विसर्जन घाटों की व्यवस्था को भी बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

