जमशेदपुर। कदमा थाना क्षेत्र स्थित SCC फ्लैट में टाटा स्टील के सेवानिवृत्त कर्मचारी शंकर दास (69) ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है।
परिजनों ने उन्हें कमरे में मृत पाया, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार, मृतक की जेब से एक हस्तलिखित सुसाइड नोट बरामद हुआ है। खबर के मुताबिक, नोट में उन्होंने लंबे समय से बीमारी से परेशान होने का उल्लेख किया है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

