जमशेदपुर के टाटा कमांड क्षेत्र में नए बिजली और पानी के कनेक्शन पर लगी रोक हटाने का फैसला लिया गया है। टाटा स्टील यूटिलिटीज और जेएनएसी के अधिकारियों की बैठक में तय हुआ कि एक सप्ताह के भीतर SOP (Standard Operating Procedure) तैयार की जाएगी। इसके बाद मामले को कानूनी जांच के लिए राज्य के महाधिवक्ता के पास भेजा जाएगा।
यह फैसला खास तौर पर उन नवनिर्मित मकानों के लिए राहत की उम्मीद है, जिन्हें ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट नहीं होने के कारण अभी तक नया बिजली या पानी कनेक्शन नहीं मिल पा रहा था।

