जमशेदपुर: MGM मेडिकल कॉलेज में नए MBBS छात्रों के साथ कथित रैगिंग का मामला सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया है। 2026 बैच के 8 छात्रों ने 15 सीनियर छात्रों पर रैगिंग, अभद्र भाषा और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।
छात्रों ने मामले की शिकायत National Medical Commission (NMC) से भी की है और एक ऑडियो क्लिप को सबूत के तौर पर प्रस्तुत किया है। कॉलेज की एंटी-रैगिंग सेल ने ऑडियो की शुरुआती जांच की है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।
मामले में प्रशासनिक अधिकारियों ने शिकायत करने वाले छात्रों के बयान दर्ज किए हैं। वहीं, आरोपित सीनियर छात्रों को अपना पक्ष रखने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया है। इसके बाद जांच कमेटी पूरे मामले की जांच करेगी।
कॉलेज प्रशासन का कहना है कि अगर जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित छात्रों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

