जमशेदपुर में नशे के कारोबार और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस ने पिछले दो महीनों में जोरदार अभियान चलाया है। जुलाई से 31 अगस्त तक की कार्रवाई में पुलिस ने 67 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
नशे से जुड़े 18 मामलों में 36 लोगों की गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने इस दौरान करीब 133.9 किलो गांजा और 108.6 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया।वहीं, अवैध हथियार के खिलाफ 10 मामले दर्ज कर 31 आरोपियों को पकड़ा गया। इनके पास से 10 देशी हथियार और 15 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
पुलिस ने अड्डेबाजी और संदिग्ध गतिविधियों पर भी कार्रवाई की। इस दौरान 2 हजार से ज्यादा लोगों की जांच की गई और 787 लोगों को पीआर बॉन्ड पर छोड़ा गया।पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहने की बात कही गई है। अब पुलिस की कोशिश सिर्फ छोटे आरोपियों तक सीमित न रहकर नशे और हथियार की सप्लाई करने वाले बड़े लोगों तक पहुंचने की है।

