जमशेदपुर: साकची सब्जी मंडी स्थित गुप्ता लॉज में पुलिस ने छापेमारी कर कथित अवैध देह व्यापार का मामला पकड़ा है। पुलिस ने लॉज संचालक मानिक साह और नारायण तंतूबाइ को गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर 4 अक्टूबर को छापेमारी की गई थी। तलाशी के दौरान बीयर की बोतलें, मोबाइल फोन, माचिस और अन्य सामान बरामद होने की बात कही गई है। मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को नामजद किया गया है।
पुलिस अब लॉज के एंट्री रजिस्टर और कथित नेटवर्क की जांच कर रही है। मामले में आगे और लोगों की भूमिका सामने आने की संभावना है।

