जमशेदपुर: जुगसलाई इलाके में नशाखोरी और जुए की शिकायतों को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस और कुछ स्थानीय लोगों के बीच तीखी बहस हो गई। घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा।
जानकारी के अनुसार, पुलिस की टाइगर मोबाइल टीम शिकायतों के आधार पर इलाके में पहुंची थी। पुलिस की कार्रवाई को लेकर कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। इसी दौरान पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
पुलिस का उद्देश्य इलाके में नशाखोरी और जुए जैसी गतिविधियों पर रोक लगाना बताया जा रहा है।
इस घटना के बाद इलाके में पुलिस की कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, इस मामले में गिरफ्तारी और बरामदगी को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

