जुगसलाई थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड, कुमार चौक स्थित Malik Plywood & Developer Pvt. Ltd. में रविवार देर रात चोरी हुई। Malik Plywood & Developer Pvt Ltd
रिपोर्ट के मुताबिक, चोर रात करीब 1:20 बजे दुकान के ऊपरी हिस्से में पहुंचे। ग्रिल का तार काटकर और शीशा तोड़कर दुकान में प्रवेश किया। इसके बाद कार्यालय में रखे सामान और दस्तावेजों को खंगाला तथा CCTV कैमरे की दिशा बदलने की कोशिश की।
दुकान संचालक सुमित मलिक के अनुसार, चोर एक लाख रुपये से अधिक नकद, लैपटॉप, लक्ष्मी-गणेश की चांदी की मूर्तियां, सोने का सिक्का और अन्य सामान ले गए। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब ₹5 लाख बताई गई है।
CCTV फुटेज में दो संदिग्ध दिखाई दिए हैं। एक व्यक्ति दुकान के अंदर गया, जबकि दूसरा स्कूटी लेकर बाहर इंतजार करता दिखा। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी है। मौके पर डीएसपी विधि-व्यवस्था सुमित कुमार ने भी पहुंचकर जांच की।

