जमशेदपुर: टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को स्थित महानंद बस्ती में हनुमान मंदिर के पास गोवंश का कटा सिर मिलने की खबर से इलाके में तनाव का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और विरोध प्रदर्शन किया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। मामले की जांच की मांग की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

