जमशेदपुर में टाटा पिगमेंट्स प्रबंधन और यूनियन के बीच सोमवार, 7 सितंबर 2026 को नया वेतन संशोधन समझौता हुआ। यह समझौता 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2031 तक यानी सात वर्षों के लिए प्रभावी रहेगा।
समझौते का लाभ कंपनी के 95 कर्मचारियों को मिलेगा। नए वेतन समझौते के तहत कर्मचारियों के मासिक वेतन में लगभग 8,600 रुपये से लेकर 15,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
इसके अलावा अप्रैल 2024 से अगस्त 2026 तक का एरियर भी कर्मचारियों के खातों में भेजा जाएगा। समझौते में 500 रुपये एनपीएस कैश अलाउंस और परफॉर्मेंस लिंक्ड रिवार्ड (PLR) योजना भी शामिल की गई है, जिससे अधिकतम करीब 550 रुपये का अतिरिक्त लाभ मिल सकता है।
कंपनी के इतिहास में पहली बार ग्रेड स्ट्रक्चर में औसत रेट ऑफ इंक्रीमेंट में 400 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। वहीं अप्रैल 2027 में वेतन से जुड़ी राशि में एक और बढ़ोतरी का प्रावधान है।

