जमशेदपुर मे बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है, सिटी एसपी ललित मीणा ने अपराधियों को चैतावनी देते हुए कहा कि या तो अपराधी अपराध छोड़ दे, या पुलिस की कठोर कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहे, उन्होंने कहा की कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा, सिटी एसपी ने कहा कि शहर में अपराध नियंत्रण पुलिस की पहली प्राथमिकता है। हत्या, रंगदारी, लूट छिनतई जैसी घटनाएं में शामिल अपराधियों के खिलाफ प्रशासन लगातार अभियान चलाया जाएगा। ऐसे अपराधियों को पहचान कर सख्त कानूनी करवाई की जाएगी।

