जमशेदपुर में 1 अक्टूबर से कंपनी की कैंटीन में नया नियम लागू हुआ है। अब कर्मचारियों को खाना या नाश्ता लेने से पहले पंच करना अनिवार्य होगा।
कंपनी से ₹2,500 कैंटीन भत्ता लेने वाले कर्मचारियों को पंच करने के बाद ऑनलाइन भुगतान करना होगा। भुगतान के बाद ही उन्हें थाली लेने की अनुमति मिलेगी। वहीं, कैंटीन भत्ता नहीं लेने वाले कर्मचारियों को पंच करने के बाद बिना अतिरिक्त भुगतान थाली लेने का सिग्नल मिलेगा।

