जमशेदपुर: त्योहारों के मद्देनजर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन ने भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने का फैसला लिया है।
प्रशासन के आदेश के अनुसार, 7 नवंबर को दोपहर 3 बजे से रात 1 बजे तक शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री रहेगी। इस दौरान बसों को प्रतिबंध से छूट दी गई है।
वहीं, 8 नवंबर को सुबह 6 बजे से 9 नवंबर को सुबह 6 बजे तक भी भारी वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी।
प्रशासन का उद्देश्य त्योहार के दौरान बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए जाम की समस्या पर नियंत्रण रखना और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय का पालन करें और अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें।

