जमशेदपुर, 28 सितंबर: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जमशेदपुर में गतिविधियां तेज हो गई हैं। जन आंदोलन एकजुटता मंच ने सोमवार को उपायुक्त (DC) से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है। मंच का कहना है कि SIR की पूरी नीति में बदलाव जिला प्रशासन के अधिकार क्षेत्र में नहीं है, लेकिन प्रक्रिया के दौरान आम लोगों को हो रही परेशानियों को स्थानीय स्तर पर दूर किया जा सकता है।
मंच की बैठक में तय किया गया कि लोगों की समस्याओं और उनके समाधान से जुड़े सुझावों को ज्ञापन में शामिल किया जाएगा। ज्ञापन तैयार करने की जिम्मेदारी मंथन और सुमित राय को दी गई है। सदस्यों से भी सुझाव मांगे गए हैं, ताकि उन्हें ज्ञापन में शामिल किया जा सके।
मंच ने अपने सदस्यों से दोपहर 12 बजे उपायुक्त कार्यालय पहुंचने की अपील की थी। इस बीच SIR को लेकर शहर में अलग-अलग संगठनों की गतिविधियां भी सामने आई हैं।

