जमशेदपुर: MGM मेडिकल कॉलेज में नए छात्रों के साथ रैगिंग के मामले में कॉलेज प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। एंटी-रैगिंग कमेटी की जांच के बाद 17 छात्रों को दोषी मानते हुए हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया है।
दोषी पाए गए सभी छात्रों पर ₹25-₹25 हजार का जुर्माना लगाया गया है। इनमें 2024 बैच के 14 और 2025 बैच के 3 छात्र शामिल हैं। 14 छात्रों को 15 दिनों के लिए कक्षाओं में शामिल होने से भी रोका गया है, जबकि 3 छात्रों को आगामी प्रैक्टिकल परीक्षा में बैठने पर रोक लगाई गई है।
मामला 27 और 30 सितंबर को नए छात्रों के साथ कथित रैगिंग की घटनाओं से जुड़ा है। जांच में छात्रों के बयानों, CCTV फुटेज और उपलब्ध साक्ष्यों की समीक्षा की गई।
कॉलेज प्रशासन ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई है।
MGM प्रशासन का स्पष्ट संदेश है—कॉलेज परिसर में रैगिंग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

