जमशेदपुर के MGM अस्पताल से एक राहत भरी खबर सामने आई है। ब्रेन मलेरिया से गंभीर रूप से बीमार 2 साल 8 महीने की बच्ची करीब 12 दिनों के इलाज के बाद स्वस्थ होकर अपने परिवार के साथ घर लौट गई।
बच्ची को डुमरिया स्वास्थ्य केंद्र से गंभीर हालत में MGM अस्पताल भेजा गया था। उसे ब्रेन मलेरिया के साथ किडनी में परेशानी और संक्रमण भी था। हालत ज्यादा खराब होने के कारण उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और पेशाब में खून भी आ रहा था।
डॉक्टरों ने बच्ची को कई दिनों तक वेंटिलेटर पर रखा और प्लेटलेट्स भी चढ़ाए। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विनिता नैन्सी और डॉ. राघवेंद्र की टीम ने इलाज किया। इलाज के बाद बच्ची की हालत लगातार बेहतर होती गई और आखिरकार उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

