टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में छह किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजे की कीमत तीन लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ओडिशा से एर्नाकुलम एक्सप्रेस के जरिए टाटानगर पहुंचा था। गुप्त सूचना के आधार पर स्टेशन पर तैनात सुरक्षा बलों ने उसे पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

