जमशेदपुर। शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह स्थित केटू मैदान के पास छापेमारी कर पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से 52.49 ग्राम ब्राउन शुगर, 214 पुड़िया नशीला पदार्थ, 10,400 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक भगत उर्फ सूरज गुप्ता, मोहम्मद अरमान और तैयब अंसारी के रूप में हुई है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नशीले पदार्थ की सप्लाई कहां से हो रही थी और इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

