जमशेदपुर। परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह स्थित एसपी इंटर कॉलेज के पीछे पुलिस ने नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री की सूचना पर छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 12.24 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर, दो मोबाइल फोन और एक बाइक जब्त की है।
पुलिस की कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धानो हांसदा, निवासी करनडीह लाइन टोला और सकील अहमद, निवासी मानगो जवाहर नगर रोड नंबर-5 के रूप में बताई गई है। वहीं, इस मामले में तीसरे आरोपी दुबराज किस्कू, निवासी सरायकेला-खरसावां, की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, इलाके में नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री की सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की जानकारी सामने आई है।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

