जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्यधाम में आज 2 सितंबर से 4 सितंबर तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान बाल राधा-कृष्ण सजाओ और सामूहिक नृत्य समेत कई कार्यक्रम होंगे।
आज शाम 5 बजे बिरसा मुंडा टाउन हॉल में बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता का ऑडिशन होगा। वहीं 3 सितंबर को सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का ऑडिशन होगा। दोनों प्रतियोगिताओं का फाइनल 4 सितंबर को सूर्य मंदिर परिसर में होगा।
बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 7 हजार रुपये, जबकि सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 20 हजार रुपये रखा गया है। जन्माष्टमी का मुख्य उत्सव 4 सितंबर की मध्यरात्रि में मनाया जाएगा।

