जमशेदपुर, 26 सितंबर: भारी और लगातार बारिश की संभावना को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने आज कक्षा 12वीं तक के सभी सरकारी, निजी और अल्पसंख्यक विद्यालयों को बंद रखने का आदेश दिया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
प्रशासन ने स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखने का निर्देश दिया है, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। मौसम की स्थिति पर प्रशासन लगातार नजर रख रहा है और जरूरत पड़ने पर आगे भी नए निर्देश जारी किए जा सकते हैं।

