जमशेदपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। झारखंड सरकार अब राशन वितरण व्यवस्था को और आसान और पारदर्शी बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।
सरकार की योजना के तहत जमशेदपुर, रांची और धनबाद में Grain ATM का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। इस व्यवस्था के जरिए पात्र राशन लाभुकों को मशीन के माध्यम से अनाज उपलब्ध कराने की योजना है।
Grain ATM शुरू होने से राशन वितरण में लगने वाला समय कम होने और व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ने की उम्मीद है। साथ ही, लाभुकों को राशन लेने में पहले के मुकाबले ज्यादा सुविधा मिल सकती है।
फिलहाल यह योजना पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की जाएगी। इसके परिणाम के आधार पर आगे इसे दूसरे इलाकों में भी लागू करने पर विचार किया जा सकता है।

