जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र के स्ट्रेट माइल रोड पर शनिवार दोपहर एक युवती बेसुध हालत में मिली। सड़क पर युवती को पड़ा देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची साकची पुलिस ने जांच की। प्रारंभिक जांच में युवती के गले पर ब्लेड से चोट के निशान पाए गए। युवती की पहचान रूबी परवीन के रूप में हुई है।
पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और युवती को अपने साथ ले गए। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

