जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूटपाट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर एजेंट से नकदी, मोबाइल और टैबलेट लूट लिए थे। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, 17 नवंबर को भारत फाइनेंस कंपनी का एक एजेंट गोगलो जाने वाले रास्ते से गुजर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और चाकू का डर दिखाकर करीब 80 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और टैबलेट लूटकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और बाइक के नंबर के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। इसके बाद 18 नवंबर की शाम दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।b
पुलिस ने आरोपियों के पास से 68 हजार 120 रुपये नकद, मोबाइल फोन, टैबलेट, वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक और एक चाकू बरामद किया है।

