जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको सिग्नल के पास हुए भीषण सड़क हादसे में दीपा राम और उनके 13 वर्षीय बेटे यश की मौत हो गई। दोनों मानगो के चंद्रवती नगर, गोपाल नगर के रहने वाले थे।
जानकारी के मुताबिक, दीपा राम अपने बेटे यश के साथ लाल रंग की डियो स्कूटी से बारीडीह की ओर गए थे। वापस लौटते समय लिट्टी चौक से एग्रिको सिग्नल की ओर जा रही एक बड़ी गाड़ी की चपेट में उनकी स्कूटी आ गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौत हो गई।
यश मानगो के ब्लू बेल्स स्कूल में कक्षा 7 का छात्र था, जबकि दीपा राम डिमना चौक के पास मार्बल का कारोबार करते थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने दोनों शवों को एमजीएम अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

