जमशेदपुर के बागबेड़ा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया हादसे में कई लोगों के घायल होने से स्थानीय लोग ओर परिजन आक्रोशित हो गए, ओर सड़क पर टायर जलाकर रोड जाम कर दिया।
लोगों का कहना था कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण यह हादसा हुआ है। उन्होंने प्रशासन से दोषी चालक की जल्द गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और इलाके में सड़क सुरक्षा के बेहतर इंतजाम करने की मांग की।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने लोगों को समझाया और भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया और सड़क पर यातायात फिर से सामान्य हो गया।

