जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे ने बताया है कि पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस का रूट 19 सितंबर 2026 को बदला रहेगा। पुणे और हड़पसर स्टेशन पर चल रहे काम के कारण ट्रेन अपने सामान्य रास्ते के बजाय दूसरे मार्ग से चलेगी।
ट्रेन पुणे से लोनावला, कर्जत, पनवेल, कल्याण, इगतपुरी और मनमाड होते हुए हावड़ा की ओर जाएगी। वहीं हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस का रूट 3 अक्टूबर को बदला रहेगा।
रेलवे ने यात्रियों से कहा है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का ताजा रूट और परिचालन स्थिति जरूर जांच लें, ताकि रास्ते में परेशानी न हो।

