जमशेदपुर। बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में शनिवार को बर्मामाइंस दुर्गा पूजा समिति की ओर से आगामी दुर्गा पूजा को लेकर विधिवत भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन का आयोजन पंडित प्रमोद पाठक के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया।
भूमि पूजन बर्मामाइंस दुर्गा पूजा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष भोला सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में समिति के संरक्षक रामबाबू तिवारी, अध्यक्ष राजेश सिंह, पप्पू, महामंत्री दीपक झा, सूरज सिंह, रितेश झा, शशि सिंह, पिंटू पांडेय, चंदन उपाध्याय सहित समिति के सैकड़ों सदस्य मौजूद थे।
भूमि पूजन के दौरान समिति के सदस्यों ने आगामी दुर्गा पूजा को सफल एवं भव्य रूप से आयोजित करने को लेकर तैयारियों पर चर्चा की। पूजा समिति के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं से भी आगामी दुर्गा पूजा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

