जमशेदपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। भाजपा नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस युवाओं के मुद्दों पर दोहरा रवैया अपना रही है और झारखंड में भर्ती परीक्षाओं से जुड़े कथित घोटालों पर चुप्पी साधे हुए है।
भाजपा कार्यकर्ता साकची स्थित पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालते हुए जुबली पार्क गोलचक्कर पहुंचे, जहां नारेबाजी के बीच राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
भाजपा नेताओं ने कहा कि युवाओं के हितों की रक्षा के लिए पार्टी लगातार सड़क पर संघर्ष करती रहेगी और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता की मांग करती रहेगी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशा नंद गोस्वामी,पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा,विनोद सिंह,गुंजन यादव,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी,जटाशंकर पाण्डेय,पवन अग्रवाल,रीता मिश्रा,हलधर नारायण शाह,जिला पदाधिकारी अमरजीत सिंह राजा,राजीव सिंह, कृष्णा शर्मा,मंडल अध्यक्ष रितेश झा,विनोद राय,कुमार अभिषेक,रंजीत सिंह,उपेंद्र गिरी,प्रशांत पोद्दार,आनंद कुमार,अमित मिश्रा एवं सोशल मीडिया से ज्ञानप्रकाश,किशोर ओझा,अमित सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

