जमशेदपुर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। इस दौरान झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता अपनी पत्नी सुधा गुप्ता के साथ रथ यात्रा में शामिल हुए। दोनों ने भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर शहर और राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की।
पूजा के बाद बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर रथ की रस्सी खींची। रथ यात्रा मार्ग पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और पूरा माहौल “जय जगन्नाथ” के जयघोष से गूंज उठा।
रथ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा, जबकि ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और प्राथमिक चिकित्सा जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

